फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two young boys died in road accident.

बेलगाम ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो की मौत

Sat, 19 Sep 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Sep 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
two young boys died in road accident.

देहरादून के विकासनगर में तेज रफ्तार ट्रक दो युवकों के लिए काल बन गया। बाइक सवार तीन युवक दवा लेकर अस्पताल से बाहर निकले ही थे कि ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


वहीं, ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार भी मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया है।

तीन युवक लाइन जीवनगढ़ कालिंदी अस्पताल में दवा लेने आए थे। रात करीब 9 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कालसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अस्पताल के बाहर ही बाइक को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में एक साइकिल सवार भी आ गया।

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की पूरी जानकारी

two young boys died in road accident.

हादसे में बाइक सवार सद्दाम (21) पुत्र इकबाल निवासी कुल्हाल, अली हसन (23) पुत्र यामिन निवासी कालेआम हिमाचल प्रदेश, सिकंदर (18) पुत्र शकील निवासी कुल्हाल और साइकिल सवार मोहम्मद कादिर (21) पुत्र मोहम्मद हसन निवासी जीवनगढ़ घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सद्दाम, अली हसन को मृत घोषित कर दिया।

सिकंदर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, कादिर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया है। सीओ स्वप्न किशोर ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed