{"_id":"892e3066f33cd2d56d1cd15595118849","slug":"two-women-died-by-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू संदिग्ध सास, बहू ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू संदिग्ध सास, बहू ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Mar 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून के एक अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू की संदिग्ध मरीज सास और बहू की दो दिन के भीतर मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बीमारी के बारे में दुविधा में रखने का आरोप लगाया है। फिलहाल अभी रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधोईवाला निवासी गेंदा देवी (82) को बुखार होने पर 11 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी बीच उनकी बहू संपत्ति देवी (40) को भी तेज बुखार आया। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
दिल्ली ले जाते वक्त तोड़ा दम
दो दिन उपचार के बावजूद हालत नहीं सुधरी तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को गेंदा देवी की मौत हो गई।
सोमवार देर रात संपत्ति देवी की भी हालत बिगड़ने लगी तो निजी अस्पताल ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त रुड़की के समीप संपत्ति देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत के बाद थमाया छह लाख का बिल
पीड़ित परिवार के सदस्य आरपी भदोला और दीपक ने बताया कि गेंदा देवी की मौत के बाद अस्पताल ने करीब छह लाख रुपये का बिल थमा दिया। दो दिन बाद संपत्ति देवी के दो दिन के उपचार का बिल भी पचास हजार रुपये से अधिक का दिया गया।
नहीं आई रिपोर्ट
परिजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर सिर्फ इतना ही बता रहे हैं कि बीमारी की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। स्वाइन फ्लू के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मदन बोनाल ने बताया कि मंगलवार शाम तक इस तरह की जानकारी विभाग को नहीं मिली थी।