फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snatching Attempt to steal chain for women in e-rickshaw two women arrested Dehradun news in hindi

Dehradun: ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश, आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

ई-रिक्शा में महिला से चेन लूटने की कोशिश की गई। आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Snatching Attempt to steal chain for women in e-rickshaw two women arrested Dehradun news in hindi

विस्तार

ई-रिक्शा में जा रही एक महिला से दो महिलाओं ने चेन लूट की कोशिश की। महिला ने दोनों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही चेन लूट का केस दर्ज कर दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी उषा यादव बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी परिचित एक महिला के साथ ई-रिक्शा से रुड़की आ रही थीं। ई-रिक्शा में दो अन्य महिला भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों महिलाओं ने उषा यादव के गले से चेन झपटने की कोशिश की। इस पर उषा और उनकी परिचित महिला ने दोनों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Holi 2024: दून से इन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी, जनरल कोच की बुरी हालत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मामले में उषा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रचना पत्नी जेस और सोनिया पत्नी महेश निवासी पिगाड़े, थाना सदर जिला पलवल हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed