फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital Bad Condition Two women and newborn on one bed video viral

Dehradun: कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर प्रसव, एक बेड पर दो महिलाएं और नवजात, ऐसा है दून अस्पताल का हाल

Mon, 31 Jul 2023 09:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 31 Jul 2023 09:08 AM IST
सार

मंत्री और नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। यहां स्वास्थ्य सेवा पटरी से उतर गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर दो महिलाएं और दो नवजात भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
Doon Hospital Bad Condition Two women and newborn on one bed video viral
doon hospital

विस्तार

दून अस्पताल के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताएं भर्ती हो रही हैं। उसी पर नवजात को भी लिटाना पड़ रहा है। इस मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मुख्य प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, मंत्री और नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। यहां स्वास्थ्य सेवा पटरी से उतर गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर दो महिलाएं और दो नवजात भर्ती हो रहे हैं। ऋषिकेश एम्स में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर गाड़ी में ही प्रसव कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Tomato Prices:  फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड बढ़ाने के लिए आज होगी बैठक
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। ऐसे में बेड और वार्ड कम पड़ रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को बैठक है। इसमें तय करके कुछ वार्ड नए बनाए जाएंगे। वहां गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed