फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Villagers killed due to Drink Raw Alcohol in tehri 

उत्तराखंड: शराब पीने से टिहरी में दो ग्रामीणों की मौत, दो लोग अस्पताल में भर्ती 

Thu, 07 Mar 2019 10:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Mar 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Two Villagers killed due to Drink Raw Alcohol in tehri 
demo pic

उत्तराखंड के टिहरी जनपद के एक गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग देहरादून के अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों ने कच्ची जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। हालांकि दून अस्पताल में जिस व्यक्ति की मौत हुई, चिकित्सक उसे क्रॉनिक अल्कोहलिक (शराब पीने का आदी) बता रहे हैं। इधर, पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले की जांच में जुट गए हैं। डीजी क्राइम अशोक कुमार ने एसएसपी टिहरी से रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन

हरिद्वार जनपद में जहरीली शराब से 42 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया है कि बुधवार को टिहरी में शराब से दो लोगों की मौत की खबर से पुलिस और आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल, बुधवार सुबह सोना सिंह निवासी मरोड़ा गांव टिहरी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ आए लोगों ने चिकित्सकों को बताया था कि सोना सिंह ने शराब पी थी, जिसके  बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

 

वहीं देर शाम खबर आई कि मरोड़ा गांव के ही एक व्यक्ति जय सिंह को भी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हरि सिंह नाम के व्यक्ति का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इसके साथ ही मरोड़ा गांव के ही एक व्यक्ति की वहीं पर मौत हुई है।

हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन लोगों की मौत मिलावटी या जहरीली शराब पीने से हुई है। मगर, जिस तरह का सुबह से लेकर शाम का घटनाक्रम रहा उससे इस बात की प्रबल आशंका है कि शराब मिलावटी रही होगी।

मामले का संज्ञान लेकर खुद डीजी क्राइम अशोक कुमार ने एसएसपी टिहरी से भी रिपोर्ट तबल की है। इसके साथ ही आबकारी आयुक्त दिपेंद्र चौधरी ने बताया कि आबकारी टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

आयुक्त के आदेशों के बाद टिहरी आबकारी अधिकारी रेखा वहां के पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मौके के लिए रवाना हो गईं थीं। उधर देर रात तक अपर जिला अधिकारी, टिहरी मौके पर जांच पड़ताल में जुटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed