फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two thousand kilo potato in road

सड़कों पर सड़ रहा है 20 हजार किलो आलू

Fri, 01 Nov 2013 08:12 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 01 Nov 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
two thousand kilo potato in road

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित कुज्जन गांव के

विज्ञापन
ग्रामीणों से आपदा का साया उठता नजर नहीं आ रहा है। जून की आपदा से बंद पड़ी गांव की सड़क न खुलने से काश्तकारों के दो हजार क्विंटल आलू सड़क पर सड़ने की कगार पर है।

80 परिवार प्रभावित
आसपास के गांवों में हालांकि गढ़वाल विकास निगम ने समर्थन मूल्य पर आलू खरीदा है, लेकिन इस गांव से एक भी दाना आलू भी नहीं खरीदा। 80 परिवारों वाले कुज्जन गांव के ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य जरिया नकदी फसलें हैं।

इस बार ग्रामीणों की आलू फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है, लेकिन जून की आपदा से गांव की सड़क कई जगहों पर भूस्खलन से बंद होने से आलू मंडी तक नहीं पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की आलू से भरी सैकड़ों बोरियां 15 दिनों से गांव के पास सड़क किनारे तिरपाल से ढककर रखी हैं।

सड़क खुलने का इंतजार
कुज्जन के ग्रामीण सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।आसपास के आपदा प्रभावित गांवों से हालांकि गढ़वाल विकास निगम ने समर्थन मूल्य पर आलू की खरीद की, लेकिन इस गांव से एक भी आलू नहीं खरीदा।

गांव के रविंद्र सिंह व कमल देई का कहना है कि वह नकदी फसलों को बेचकर ही अपनी आजीविका चलाते हैं। यदि उनके आलू सड़ जाएंगे तो वे अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे।

सड़क खुलने में लगेगा समय
ग्रामीणों की मांग पर हालांकि जिला प्रशासन ने आपदा मद में 7 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कर लोनिवि से सड़क खुलवाने का काम शुरू करवा दिया है, लेकिन अभी सड़क खुलने में समय लग सकता है। खास बात है कि लोनिवि द्वारा बनाई गई 12 किमी की यह सड़क कुछ सालों तक बीआरओ तो कुछ सालों तक एनटीपीसी के पास भी रही, लेकिन एनटीपीसी कंपनी के चले जाने के बाद से यह सड़क किसी भी विभाग के पास नहीं है। यही कारण है कि जून से अब तक सड़क नहीं खुल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed