{"_id":"5bed2881bdec22077547ac24","slug":"two-suicide-on-same-day-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: अज्ञात कारणों की वजह से युवक और युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: अज्ञात कारणों की वजह से युवक और युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में आज दो आत्महत्या होने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को सुबह थाना रायपुर को सूचना मिली की लाडपुर क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी मुताबिक मृतका की मां बुधवार की रात अपनी ड्यूटी पर गई थी। तब वह घर पर अकेली थी। आज सुबह जब वह वापस लौटी तो देखा की मृतका अपने कमरे के पंखे से लटकी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर मॉर्चरी भिजवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं आज सुबह पुलिस को चूनाभट्टा क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहर खाने की सूचना भी मिली। पुलिस ने 108 की मदद से युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान कपिल निवासी टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चूना भट्टा, रायपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक चूना भट्टा में किराए पर रहता था और प्राइवेट जॉब करता था।
विज्ञापन
मृतक के पास से नुवान की शीशी और एक सुसाइड नोट मिला है। लेकिन उसमें मृतक द्वारा आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखा है और उसने खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन