फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two student died in road accident.

गहरी खाई में समाई बाइक, दो छात्रों की मौत

Wed, 26 Nov 2014 11:03 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
two student died in road accident.

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में एक बाइक के गहरी खाई में लुढ़कने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक पॉलीटेक्निक और दूसरा बीटेक का छात्र था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया।

हादसा बुधवार दोपहर बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर शिवपुरी में रोलर कॉस्टर कैंप के समीप हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक ऋषिकेश की ओर आ रही थी, तभी घुमावदार मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और उसमें सवार दो युवक करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त प्रशांत (20) पुत्र सतवंत सिंह निवासी गीतानगर, आईडीपीएल और हरीश कुमार पांडेय (21) पुत्र हरीकिशन पांडेय निवासी अमितग्राम, गुमानीवाला, श्यामपुर के रूप में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। सूचना मिलते ऋषिकेश से परिजन मौके पर पहुंचे। शवों को देखते ही परिजन बिलख पड़े।

बाइक से घूमने गए थे शिवपुरी

two student died in road accident.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रशांत घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज, पौड़ी गढ़वाल में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था, जबकि हरीश दून इंस्टीट्यूट, श्यामपुर में पालीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था, दोनों बाइक से बुधवार सुबह घूमने शिवपुरी गए थे। प्रशांत के पिता की आईडीपीएल में इलेक्ट्रानिक शॉप है, जबकि हरीश के पिता जेजी ग्लास फैक्ट्री में कार्यरत हैं।

परिजनों को ढांढस बंधाया
हादसे की सूचना मिलते ही गुमानीवाला के पूर्व बीडीसी विपिन पंत, प्रधान अनिता असवाल और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

दो साल में सात हादसे
पुलिस ने बताया कि शिवपुरी में रोलर कास्टर कैंप के पास दो साल में सात हादसे हो चुके हैं। अंधा मोड़ है, बैरीकेडिंग नहीं लगी है, जिससे खाई का अनुमान नहीं लग पाता और तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर खाई में समा जाता है। एक महीने पहले ढालवाला के एक युवक की मौत भी इसी जगह हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed