{"_id":"43168af44cd8f16b69e6e529777a7064","slug":"two-sister-crushed-from-jan-shatabdi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनशताब्दी की चपेट में आईं दो बहनें, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनशताब्दी की चपेट में आईं दो बहनें, मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 19 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के लाल पुल (ज्वालापुर) पर हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी की चपेट में आने से लकड़ियां बीनने जा रही दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि ट्रैक से दूर होने के कारण उनका भाई बाल-बाल बच गया। घटना से इंद्रा बस्ती में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे इंद्रा बस्ती निवासी रेहड़ा चालक अनीस की बेटियां नसरीन (17) और परवीन (उर्फ मेहरबीन, 13) अपने छोटे भाई शाहवाज को साथ लेकर लकड़ियां बीनने गंगा पार जाने के लिए निकलीं।
विज्ञापन
आगे चल रही दोनों बहनें लाल पुल पर बने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं जबकि भाई काफी पीछे था। इसलिए वह ट्रैक तक नहीं पहुंच पाया था। इसी बीच पीछे से आ रही जनशताब्दी ने दोनों बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद पुल से सटी बस्ती के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए । रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि अनीस के एक बेटा व तीन बेटियां थीं। घटना में सबसे बड़ी एवं तीसरे नंबर की बेटी की मौत हुई है।