फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two real brothers arrested for cheating people across the country in the name of heli booking

Dehradun News: हेली बुकिंग के नाम पर देशभर के लोगों को ठगने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested for cheating people across the country in the name of heli booking
हेली सेवाओं के नाम पर देशभर के लोगों को ठगने के आरोप में बिहार निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी के मामले में पिछले दिनों साइबर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ अब तक 35 फर्जी वेबसाइटों को बंद करा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को दून लाया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन






एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया, पिछले साल केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी के कई मामले आए थे। इस साल शुरुआत से ही इस पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। एसटीएफ ने फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराना शुरू किया। इन सभी वेबसाइटों पर ठगों ने अपने नंबर लिखे थे। वेबसाइट ब्लॉक होने के बाद भी कई लोग ठगों का शिकार हो गए। ठगी की सूचनाओं के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से ईमेल आईडी जारी की गई थी। इस पर उत्तराखंड निवासी प्रकाश चंद पुरोहित ने शिकायत की।
विज्ञापन

उनसे ठगों ने 61 हजार रुपये ठग लिए। इसी तरह राजस्थान के जयपुर निवासी जस्टिन जॉसेफ के साथ 33 हजार, तमिलनाडु निवासी डीकेएस मूर्ति से 48 हजार रुपये और गुजरात के अशोक कुमार के साथ 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से समय-समय पर शिकायतें आईं। जांच के दौरान गिरोह के बिहार से सक्रिय होने के सुबूत मिले थे। फोन नंबरों और बैंक खातों की जांच करते हुए टीम बिहार के शेखपुरा तक पहुंच गई। यहां से दो सगे भाइयों सन्नी राज और बॉबी रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सिम और मोबाइल के जरिये जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों से ठगी की है। एसएसपी ने बताया, इन लोगों की संलिप्तता विभिन्न मामालों में पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



फर्जी आईडी पर लेते हैं सिम कार्ड

आरोपियों का पूरा गैंग इस काम में शामिल है। ये लोग फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लेते हैं। इसके बाद फर्जी वेबसाइट बनाकर इन नंबरों को लिखते हैं। इन वेबसाइटों का लिंक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया जाता है। जो लोग इन पर संपर्क करते हैं उन्हें फंसाकर फर्जी टिकट भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed