देहरादून: पगड़ी की बेअदबी पर सिखों में उबाल, दो सिपाहियों पर गिरी गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून-पांवटा हाईवे पर नो एंट्री जोन में ट्रक ले जाने को लेकर ड्राइवर और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। पांवटा निवासी सिख ड्राइवर का आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पगड़ी से बेअदबी भी हुई।
उसके समर्थन में मौके पर पहुंचे सिख समुदाय के करीब दो सौ लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हरबर्टपुर पुलिस चौकी पर हाईवे जाम कर दिया।
विवाद बढ़ता देख एसपी देहात श्वेता चौबे और सीओ चंद्रमोहन सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
एसपी देहात ने बताया कि फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने शराब के नशे में होने की आशंका पर ट्रक ड्राइवर का मेडिकल भी कराया है।
घटनाक्रम के चलते रात 9 बजे से 12 बजे तक दून-पांवटा हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान रूट डायवर्ट कर पुलिस ने वाहनों को निकाला।