{"_id":"71882382b300607d66093e5b3746cb19","slug":"two-people-died-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में समाई बाइक, दो की मौत, 1 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में समाई बाइक, दो की मौत, 1 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
Updated Fri, 01 May 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर निजमूला गांव के समीप बुधवार देर शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम करीब आठ बजे किरुली निवासी गुड्डू लाल, किशोरी लाल और प्रमोद लाल बाइक से गौणा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
नहीं पहना था हेलमेट
निजमुला गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बाइक चालक गुड्डू लाल पुत्र तातडिया लाल (35) के सिर पर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि पहना होता तो वह बच सकता था।
विज्ञापन
बाइक में सवार दूसरा साथी किशोरी लाल पुत्र पूरन लाल (32) व प्रमोद लाल पुत्र मंगल लाल (30) घायल हो गए।
अस्पताल में दूसरे युवक ने तोड़ा दम
ग्रामीणों ने किशोरी लाल व प्रमोद लाल को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान किशोरी लाल ने बृहस्पतिवार को दोपहर में दम तोड़ दिया, जबकि उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रमोद की स्थिति सामान्य बताई है।
विज्ञापन