{"_id":"0d5bc53fb059fca79c76242c77157555","slug":"two-people-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी: कार हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी: कार हादसे में दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पाबौ (पौड़ी)
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के कलगढ़ी-दमदेवल मोटर मार्ग में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से सलणा गांव निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पाबौ दमदेवल तरफ जा रही एक वैगनार कार कलगढ़ी से आगे बैंड में दुर्घटनाग्रस्त होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार सलणा गांव निवासी अरविंद सिंह (33) पुत्र सुरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह (28) पुत्र प्रेम सिंह और चालक किशन सिंह (35) पुत्र मनवर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
रास्ते में तोड़ा दम
तीनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। अरविंद सिंह और रवींद्र सिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ से पौड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल अरविंद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। रवींद्र सिंह को जिला अस्पताल पहुंचने के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।