फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two people committed suicide in Premnagar area

प्रेमनगर क्षेत्र में दो लोगों ने की आत्महत्या

Mon, 11 Apr 2022 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two people committed suicide in Premnagar area
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस संबंध में परिजनों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि पहली घटना डाकरा बाजार क्षेत्र की है। यहां पर शंभू साहनी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह सब्जी विक्रेता था। रविवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शंभू साहनी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शंभू साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन

इधर, दूसरे व्यक्ति की पहचान बाबू लाल महतो निवासी ठाकुर पुर के रूप में हुई है। बाबू लाल महतो मजदूरी का काम करता था। वह ठाकुरपुर में किराए के मकान में रहता था। रविवार शाम के समय उसने फांसी लगा ली। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को भी इत्तला कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबू लाल को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। उसे भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed