{"_id":"645d4e6aed6f09fbf10b28e6","slug":"two-more-fake-doctors-arrested-for-running-their-own-clinic-dehradun-news-c-5-drn1005-152754-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अपना क्लीनिक चला रहे दो और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अपना क्लीनिक चला रहे दो और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस ने दो और फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों फर्जी डिग्री के आधार पर अपना क्लीनिक चला रहे थे। दोनों ने ही राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक बंगलूरू के नाम की फर्जी डिग्री ली थी और यहां भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था।
विदित है कि दस जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि पुलिस अभी तक इस मामले में 20 गिरफ्तारियां कर चुकी है। बृहस्पतिवार को दो और फर्जी डॉक्टरों प्रकाश सिंह निवासी एमडीडीए कॉलोनी चंद्र रोड डालनवाला और मसूद अहमद निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया कि दोनाें ने इमलाख के माध्यम से फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया। प्रकाश सिंह डालनवाला में, जबकि मसूद अहमद भारूवाला में अपना क्लीनिक चला रहा था। बताया कि अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में जानकारी जुटा ली गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को गठन किया गया है। जल्द ही अन्य चिकित्सकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।