फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two miscreants arrested for cheating of Rs 66.21 lakh

Dehradun News: 66.21 लाख की ठगी में दो शातिर नोएडा से दबोचे

Mon, 01 Sep 2025 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for cheating of Rs 66.21 lakh
करीब दो माह पहले रुड़की निवासी युवक से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो दिखाकर 66.21 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो शातिरों एसटीएफ ने शनिवार को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी नितिन गौर और निक्कू बाबू दोनों निवासी सदरपुर सैक्टर-45 नोएडा से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद हुई है। दोनों के विदेश में बैठे ठगों से तार जुड़े होने की बात भी सामने आई है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि नाै जुलाई को रुड़की निवासी पीड़ित की शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। ठगों की ओर से एक फेसबुक पेज बनाकर निवेश कर लाभ कमाने वाला वित्तमंत्री का वीडियो दिखाया जा रहा था। इसमें 21 हजार रुपये निवेश कर सात दिनों में 6.5 लाख रुपये कमाने की बात कही जा रही थी। पीड़ित ने झांसे में आकर निवेश कर दिया था।इसी क्रम में सात जून से लेकर 29 जून तक पीड़ित ने ठगों के झांसे में आकर अलग-अलग खातों में कुल 66.21 लाख रुपये जमा करा दिए थे। इसके बाद करीब डेढ़ महीने तक लाभ दिलाने का झूठा दिलासा देते रहे। भुल्लर ने बताया कि ठगों के पास से कई टैबलेट, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पैन ड्राइव, क्यूआर स्कैनर और फर्जी कंपनी की मुहरें बरामद हुई हैं। इसके अलावा आरोपियों की इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों की जांच में इनके विदेश में बैठकर ठगी करने वालों के साथ संपर्क होने की भी बात सामने आई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इनके कौन-कौन से बाहरी देशों से तार जुड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed