फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two men died in car accident

कार की चाहत ने ले ली दो भाईयों की जान

Wed, 01 Jan 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, देवप्रयाग
अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Wed, 01 Jan 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
two men died in car accident

देहरादून के भानियावाला से हिंडोलाखाल पुरानी इंडिगो कार खरीदने आए दो सगे भाईयों की कार का ट्रायल लेते समय खाई में गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीसरा व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में भर्ती किया गया है।

ट्रायल के दौरान हुई दुर्घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार भानियावाला निवासी सोबन सिंह (62 वर्ष) और उनका छोटा भाई विक्रम सिंह (55 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह अपने पैतृक गांव सिसांई में किसी परिचित से वाहन खरीदने आए थे।
विज्ञापन


पढ़ें,इलाज के लिए छह घंटे भटकता रहा 'खुश'
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को करीब 5 बजे इंडिगो कार का ट्रायल लेने के दोनों भाई और लंगूर गांव का गिरीश चंद्र निकले। बताया जाता है कि ट्रायल लेते समय हिंडोलाखाल से 500 मीटर आगे कार अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मौके पर ही मौत
दुर्घटना में दोनों सगे भाईयों की मौत मौके पर हो गई। वाहन में सवार तीसरा व्यक्ति लंगूर निवासी गिरीश चंद्र घायल हो गया, जिसे हिंडोलाखाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसओ हेमेंद्र नेगी ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed