फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two medals including one gold to Ankita, the golden girl of Uttarakhand

उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ने जीता एक स्वर्ण समेत पदक

Sun, 01 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two medals including one gold to Ankita, the golden girl of Uttarakhand
Two medals including one gold to Ankita, the golden girl of Uttarakhand
उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने 19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-23) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शनिवार को एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर राज्य का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। सुबह स्वर्ण पदक जीतने के बाद शाम को अंकिता दोबारा मैदान पर उतरीं और रजत पदक अपने नाम कर लिया। एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव केजेएस कलसी ने कहा कि अगर एक ही दिन में दोनों स्पर्द्धा नहीं होती तो निश्चित तौर पर अंकिता के नाम दो स्वर्ण होते।
विज्ञापन

संगरूर, पंजाब के वार हीरोज स्टेडियम में पांच हजार मीटर की नेशनल रिकॉर्डधारी अंकिता ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पहला स्थान कब्जाया। अंकिता ने 17.02.22 मिनट का समय लिया। दूसरे स्थान पर रही गुजरात की दृष्टिबेन प्रव चौधरी ने अंकिता को जबरदस्त चुनौती दी। हालांकि, अंतिम समय में अंकिता ने अपनी गति बढ़ाई और करीब चार सेकेंड के अंतर के साथ स्वर्ण अपने नाम कर लिया। दृष्टिबेन ने 17.06.42 मिनट का समय लिया। 17.27.87 मिनट का समय लेकर उत्तर प्रदेश की अंतिमा पाल ने कांस्य पदक जीता। वहीं, शाम को हुई 1500 मीटर दौड़ में अंकिता ने 4.36.63 मिनट का समय निकालकर रजत पदक जीता। 4.23.38 मिनट के समय के साथ हरियाणा की पूजा ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की वर्षा 4.45.40 मिनट का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जूनियर गर्ल्स 19-20 शॉट पुट में उत्तराखंड की रमनीत कौर ने 13.13 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रतिस्पर्द्धा में 13.69 मीटर के साथ पंजाब की अवनीत ने स्वर्ण और 13.42 मीटर के साथ हरियाणा की शिक्षा ने रजत पदक हासिल किया। एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव केजेएस कलसी ने कहा कि एक ही दिन में दूसरा इवेंट होने के कारण अंकिता काफी अधिक थक गईं। पांच हजार मीटर के बाद कुछ ही घंटों बाद उन्हें 1500 मीटर दौड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खेतों और सड़क पर की थी प्रैक्टिस
मूलत: पौड़ी के रूड़ा गांव निवासी अंकिता ने खेतों और सड़क पर प्रैक्टिस कर खुद को काबिल बनाया है। इसी वर्ष जनवरी-फरवरी में अंकिता ने दो नेशनल रिकॉर्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीतकर सनसनी मचा दी थी। पहले भोपाल और उसके बाद गुवाहाटी में उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। तब अंकिता ने 16.21.19 मिनट का रिकॉर्ड समय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed