फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two matches were played on the second day of the

Dehradun News: नीरज और विजय की तूफानी पारी से जीती पिथौरागढ़

Tue, 17 Sep 2024 02:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played on the second day of the
दून में चल रहे उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच पिथौरागढ़ हरिकेंस और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास के बीच खेला गया। नीरज राठौर और विजय शर्मा की तूफानी पारी के दम पर पिथौरागढ़ की टीम ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। पिथौरागढ़ की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हरिद्वार के लिए आर समर्थ और दक्ष ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों ने ही शानदार शुरुआत करते हुए तीसरे विकेट के लिए 84 रन जुटाए। जिसमें समर्थ ने चार चौकों और तीन छक्कों के दम पर 39 गेंदों में 60 रनों की आकर्षक पारी खेली। जबकि दक्ष ने 24 रनों का सहयोग दिया। लेकिन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद मध्यम क्रम के बल्लेबाज कोई खास असर नहीं दिखा पाए। आलम यह रहा कि तीसरे नंबर पर आए के सिंह 12, शाश्वत डंगवाल एक और सौरभ रावत 31 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद सौरभ चौहान ने पारी को संभाला और दो चौकों और पांच छक्कों के दम पर 32 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके दम पर हरिद्वार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 195 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
विज्ञापन




पिथौरागढ़ के लिए आकाश मंधवाल, शिवम गुप्ता, रोहित डंगवाल, सन्नी कश्यप और आर्यन चौधरी ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम के लिए आदित्य नैथानी और हितेश ने शुरुआत की। लेकिन आदित्य दूसरी ही गेंद में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए मैदान में उतरी विशाल कश्यप भी बिना खाता खोले चलते बने। इसके बाद नीरज राठौर ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लिया। नीरज ने सात चौके और चार छक्कों के दम पर 49 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ दूसरे छोर पर विजय शर्मा ने योगदान दिया और दो चौके और पांच छक्कों की बदौलत 22 गेंदों में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। दोनों की ताबड़तोड़ पारी से पिथौरागढ़ की टीम ने चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हरिद्वार के लिए सबसे ज्यादा प्रशांत कुमार आदित्य रावत ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि गिरीश रतूड़ी और प्रमोद रावत एक-एक विकेट लेने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed