{"_id":"5be2d35a439d19517bba1d584a4831bb","slug":"two-man-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा में गिरी सेंट्रो, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा में गिरी सेंट्रो, दो की मौत
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 04 Mar 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात को एक सेंट्रो कार के अलकनंदा गिरने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना का पता मंगलवार की सुबह आठ बजे लगा। पुलिस ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वोटर कार्ड से हुई पहचान
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों को रुद्रप्रयाग से करीब एक किलोमीटर श्रीनगर की तरफ रैताली बैरियर के पास नदी में कार गिरी हुई दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पढ़ें, वाहन चोरों का गैंग गिरफ्तार, 22 बाइकें बरामद
विज्ञापन
पुलिस खाई में उतरी तो वहां दो शव दिखाई दिए। पुलिस ने क्रेन से शवों को निकाला। एक मृतक की जेब से मिले वोटर आईडी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
तेज रफ्तार बताया कारण
हादसे की जानकारी मिलने परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उनकी शिनाख्त गिरीश किमोठी (40) पुत्र सालीग्राम निवासी कांडई चांदनीखाल जिला चमोली और प्रताप पंवार (32) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी उफल्डा श्रीनगर जिला पौड़ी के रुप में की।
पढ़ें, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही दोनों लोग बाहर छिटक गए और उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।