फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two lac employees refuse to do work

दो लाख कर्मचारियों ने किया काम करने से मना

Mon, 14 Oct 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
two lac employees refuse to do work

देहरादून में कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे विभिन्न सरकारी विभागों के लगभग दो लाख कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को पूरे दिन कामकाज नहीं करेंगे।

विज्ञापन


अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे
इन कर्मचारियों का कहना है कि यदि शासन दो दिन में उनकी मांगों पर जीओ नहीं जारी करेगा तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान जनता को होने वाली परेशानियों के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहेगा। शासन ने बीते शुक्रवार को कर्मचारी संयुक्त परिषद की सात मांगों पर सहमति जताते हुए शासनादेश जारी किया था। लेकिन कर्मचारी सभी मांगों पर शासनादेश की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मांगों को शामिल नहीं किया
परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडे के अनुसार शासन के साथ हुई बैठक में कई बिंदुओं पर सहमति हुई थी, लेकिन बैठक के कार्यवृत्त में सभी मांगों को शामिल नहीं किया गया।

बताया कि सोमवार और मंगलवार के कार्य बहिष्कार के बाद भी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 17 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

इन मांगों पर अड़े कर्मचारी

-प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को उसके पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नति अनिवार्य रूप से मिले। जिन विभागों में पदोन्नति नहीं हो पाती वहां पर एसीपी के तहत तीन पदोन्नति ग्रेड पे मिले।


-समस्त कर्मचारियों को जिनका ग्रेड 2800 है उनका ग्रेड 4200 किया जाए। जितने वर्दीधारी कर्मचारी हैं, जैसे आरटीओ, वन विभाग और आबकारी विभाग के लोगों को न्यूनतम ग्रेड पे 2400 किया जाए। जिन कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता इंटर मीडिएट की गई है उनका भी ग्रेड पे 2400 किया जाए।

-प्रदेश के समस्त सरकारी कर्मचारियों की वेतन विसंगति 15 दिनों में दूर की जाए।

शासन से सभी मांगों पर सहमति बन गई है लेकिन समझौतों पर अमल नहीं होने की वजह से कर्मचारियों में असमंजस है। जब तक शासनादेश नहीं जारी हो जाता तब तक पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
- ठाकुर प्रह्लाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed