फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Labour Killed during Embankment Collapse on under construction route 

उत्तराखंड: निर्माणाधीन मार्ग पर पुश्ता ढहने से मची अफरा-तफरी, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Two Labour Killed during Embankment Collapse on under construction route 
पुश्ता ढहने से मजदूरों की मौत

उत्तराखंड के देवप्रयाग में तहसील पौड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन उमरासू-डांडा नागराजा मोटर मार्ग पर पुश्ता ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के वक्त मजदूर पुश्ता निर्माण कर रहे थे। इस दौरान अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई।   

विज्ञापन


देवप्रयाग से लगभग आठ किमी आगे लोनिवि उमरासू से सिद्धपीठ डांडा नागराजा के लिए सड़क का निर्माण कर रही है। इन दिनों राजस्व पुलिस क्षेत्रांतर्गत उमरासू से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सड़क के ऊपरी ओर पुश्ते का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को मजदूरों की टोली पुश्ते का काम कर रही थी। इसी दौरान पुश्ता भर-भराकर ढह गया, जिस पर मजदूरों में अफरातफरी मच गई। वह जान बचाने के लिए भागे, लेकिन दो मजदूर राकेश लाल (38) पुत्र मणिलाल निवासी मकलोड़ी कंडवालस्यू जिला पौड़ी और जगवीर सुनार (35) पुत्र संतवीर निवासी दशरथपुर जिला सुरखेत नेपाल मलबे की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना बाह थाना बाजार पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया कि पत्थरों के नीचे दबे दोनों मजदूरों की निकालने तक मौत हो चुकी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed