{"_id":"240d2457e3f640c1167a179ec225beef","slug":"two-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़ी कार-बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़ी कार-बाइक, दो की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार के शौक में देहरादून में शनिवार को दो युवकों की जान चली गई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर लेहमन मोड़ के पास बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोटें आने से युवकों की मौत
हादसे में एक युवक घायल हो गया। कार और बाइक सवार काफी तेज गति में वाहन चला रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। यही वजह रही कि सिर में गंभीर चोटें आने से युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। शनिवार शाम करीब 4.20 बजे सुमित (28) पुत्र रोशन लाल निवासी रामबाग हरबर्टपुर, राजेश (27) पुत्र संतराम निवासी विकासनगर रोड हरबर्टपुर और सद्दाम (22) पुत्र नसीम निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर बाइक से विकासनगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
लेहमन मोड़ के समीप सामने से आ रही कार से उनकी बाइक भिड़ गई। बाइक चला रहे सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुमित ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। गंभीर घायल राजेश को राहगीर लेहमन अस्पताल ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। दून ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सुमित बिजली का काम करता था और राजेश गारमेंट की दुकान में काम करता था। तीसरा युवक सद्दाम बाइक से छिटककर सड़क के नीचे ढाल पर झाड़ियों में गिर गया था।
रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने परिचितों के घर फोन मिलाया तो दुर्घटना का पता चला। रात करीब आठ बजे घटनास्थल पर सद्दाम परिजनों को सड़क के नीचे झाड़ियों में बेहोश मिला।
उसे लेहमन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक वह होश में है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाल चंदन सिंह बिष्ट ने बताया चालक की तलाश की जा रही है।