फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two jawans missing from arunachal pradesh not traced even after 17 days

Jawan Missing: अरुणाचल प्रदेश से लापता दो जवानों का 17 दिन बाद भी नहीं चला पता, परिजन परेशान

Tue, 14 Jun 2022 02:39 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 02:39 AM IST
सार

चिलौड़ निवासी व सेना में नायक पद पर तैनात प्रकाश सिंह राणा और तुलंगा गांव निवासी हरेंद्र सिंह नेगी बीते 28 मई से लापता हैं। अरुणाचल प्रदेश से लगी चीन सीमा से लापता हुए जवानों का 17 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
two jawans missing from arunachal pradesh not traced even after 17 days
नायक प्रकाश राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल रायफल्स की सातवीं बटालियन में तैनात केदारघाटी और कालीमठ घाटी के दो जवानों के लापता होने से सैनिकों के घर, परिवार में परिजन परेशान हैं। क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने शासन, प्रशासन और सेना से जवानों का जल्द पता लगाने की मांग की। साथ ही उनकी कुशलता की भी कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चिलौड़ निवासी व सेना में नायक पद पर तैनात प्रकाश सिंह राणा और तुलंगा गांव निवासी हरेंद्र सिंह नेगी बीते 28 मई से लापता हैं। अरुणाचल प्रदेश से लगी चीन सीमा से लापता हुए जवानों का 17 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। इधर, सैनिकों के घर, परिवार सहित गांव के लोग भी उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सैनिक हरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी कुछ दिन पूर्व तक गुप्तकाशी में किराए के मकान पर रह रही थीं। सैनिक ने यहां स्वयं का मकान बनाने के लिए जमीन भी खरीद रखी है, लेकिन अचानक सैनिक हरेंद्र के लापता होने की सूचना से उनकी पत्नी परेशान हो गई हैं। सैनिक के वृद्ध माता-पिता भगवान केदारनाथ और अपने ईष्ट देवी-देवताओं से पुत्र की कुशलता की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलौड़ निवासी नायक प्रकाश राणा की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ देहरादून में हैं। वहां, उनका मकान निर्माणाधीन है। ग्राम प्रधान मोहन सिंह राणा और ग्राम प्रधान नवीन रावत ने भारतीय सेना, प्रदेश व केंद्र सरकार से जवानों को खोजने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed