फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two innocent children were rescued from child labor.

Dehradun News: दो मासूमों को बाल श्रम से मुक्त कराया

Thu, 11 Jun 2026 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Two innocent children were rescued from child labor.
देहरादून। बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों को अलग-अलग प्रतिष्ठानों में काम करते हुए पाए जाने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सामाजिक संगठनों के सहयोग से पुलिस ने दोनों बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।
विज्ञापन

10 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बाल श्रम उन्मूलन के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धर्मपुर चौक स्थित एक पूजा स्टोर से 12 वर्षीय बालक करन को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। बालक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रेसकोर्स क्षेत्र में रह रहा था। जांच के दौरान पता चला कि वह करीब एक वर्ष से उक्त प्रतिष्ठान में कार्य कर रहा था और उसे प्रतिदिन मात्र 50 रुपये मजदूरी दी जा रही थी। वहीं नेहरू ग्राम तिराहे के निकट स्थित एक नमकीन एवं बेकरी प्रतिष्ठान में 13 वर्षीय प्रणय चौधरी भी काम करते हुए मिला। टीम ने उसको श्रम कार्य से मुक्त कराते हुए उसके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

अभियान में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और यह उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को प्रभावित करता है। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले प्रतिष्ठानों के संचालकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed