फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two hours power cut in garhwal.

यूपी की लाइनों में गड़बड़ी से गढ़वाल की बत्ती गुल

Sat, 16 Apr 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Apr 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
two hours power cut in garhwal.
बिजली - फोटो : अमर उजाला

पुहाना-रुड़की लाइन में खराबी आने से गढ़वाल क्षेत्र में लगभग दो घंटे बत्ती गुल रही। पिटकुल और यूपीसीएल के इंजीनियरों ने फील्ड में उतरकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12.44 बजे यूपी में सहारनपुर-ननौता 220 केवी लाइन पर ट्रिपिंग आने के कारण पुहाना-रुड़की लाइन उत्तराखंड में ट्रिप हो गई। जिससे रुड़की को छोड़कर गढ़वाल क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


दो घंटे बाधित रही आपूर्ति
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पॉवर ट्रांसमिशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। पिटकुल और यूपीसीएल इंजीनियरों और फील्ड स्टाफ ने पुहाना रुड़की लाइन की मरम्मत शुरू की, लेकिन लाइन बार-बार ट्रिप होती रही। उसके बाद उत्तराखंड के अफसरों ने यूपी पॉवर कॉरपोरेशन के अफसरों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता लगा कि सहारनपुर ननौता लाइन में गड़बड़ी की वजह से रुड़की पुहाना लाइन में ट्रिपिंग आ रही है। दोनों तरफ से लाइनों की मरम्मत होने पर करीब दो घंटे बाद गढ़वाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।


रविवार के लिए खरीदी बिजली
पावर कॉरपोरेशन के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हुई। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के जल विद्युत गृहों में कम विद्युत उत्पादन होने के कारण मांग और उपलब्धता में अंतर बढ़ गया है। प्रदेश में विद्युत कटौती कम करने के उद्देश्य से पावर कॉरपोरेशन ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से रविवार के लिए 80 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली की खरीद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed