{"_id":"65c49c6869e79d5e4b03dde1","slug":"two-guldar-seen-near-gangotri-highway-panic-among-people-due-to-increasing-attacks-uttarkashi-uttarakhand-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास एक साथ दिखे दो गुलदार, लगातार बढ़ रहे हमलों से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास एक साथ दिखे दो गुलदार, लगातार बढ़ रहे हमलों से लोगों में दहशत
Thu, 08 Feb 2024 03:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:07 PM IST
सार
लगातार गुलदार के हमलों की खबर से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। गुलदार बच्चों को खासतौर पर निवाला बना रहा है।
विज्ञापन
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तरकाशी जिले में आवासीय बस्ती के आसपास गुलदार की चहलकदमी दिखी। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी के पास डुडु ढंगार नाम जगह पर दो गुलदार एक साथ देखे गए। इसके बाद से क्षेत्र में लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...ठहाकों से गूंजा सदन: जब द्वापर को बाबर समझा...बसपा विधायक को हुई गफलत, फिर मुस्कुराते सीएम धामी ने दिया जवाब
विज्ञापन
स्थानीय निवासी संजीव रतूड़ी ने बताया कि अचानक उनकी गाड़ी के सामने गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी के पास डुडु में गुलदार आ गया। गाड़ी थोड़ा पीछे की तो देखा कि एक और गुलदार उसके साथ है जिसकी तस्वीर हमने अपने फोन में कैद की। वहीं जनपद मुख्यालय के समीप तेखला में भी आवासीय बस्ती के समीप हर दिन गुलदार घूमता दिखाई दे रहा है।