फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two girl students recovered from the railway station by climbing the wall of Gurukul

Dehradun News: गुरुकुल की दीवार फांदकर गईं दो छात्राएं रेलवे स्टेशन से बरामद

Tue, 25 Jul 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two girl students recovered from the railway station by climbing the wall of Gurukul
हॉस्टल में मन न लगने के कारण कन्या गुरुकुल राजपुर रोड से दो छात्राएं दीवार फांदकर चली गईं। लापता होने पर गुरुकुल प्रबंधन के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सादे वस्त्रों में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की तो शाम को दोनों छात्राएं रेलवे स्टेशन पर मिल गईं। दोनों दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठना चाह रही थीं।
विज्ञापन




एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया कि राजपुर रोड स्थित कन्या गुरुकुल से शाम चार बजे दो छात्राओं के लापता होने की सूचना आई थी। इनमें एक 11वीं की छात्रा दिल्ली की और 12वीं की छात्रा सालावाला की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों छात्राओं के फोटो लिए और उनकी तलाश शुरू की। इस बीच शाम करीब सात बजे दोनों छात्राओं को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन




जानकारी मिली है कि दोनों छात्राएं हॉस्टल में नहीं रहना चाहती थीं। इसके लिए वे दीवार फांदकर चली गईं। दोनों की काउंसलिंग की जा रही है। गुरुकुल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों छात्राएं दिल्ली जाना चाह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed