{"_id":"e782352ad59b00d8bf34f818ba97053f","slug":"two-girl-honored-by-apj-abdul-kalam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की बाल वैज्ञानिकों को डॉ. कलाम का 'सलाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की बाल वैज्ञानिकों को डॉ. कलाम का 'सलाम'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के रिवरेन पब्लिक स्कूल के दो होनहार छात्राओं को जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इंफोसिस आईएससीए ट्रैवल अवॉर्ड से सम्मानित
इनका चयन देशभर के कुल आठ बच्चों में हुआ। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें सम्मानित किया।
रिवरेन स्कूल की प्रिंसिपल मंजू शर्मा ने बताया कि स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा फरहीना नाज और नीतू रानी को तीन फरवरी को आयोजित हुए कार्यक्रम में इंफोसिस आईएससीए ट्रैवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
गत वर्ष भी स्कूल के तीन होनहारों को कोलकाता में सम्मानित किया जा चुका है। स्कूल के मैनेजर मयंक भूषण शर्मा ने बताया कि इस खास अवार्ड के लिए हर साल देशभर के स्कूलों दस छात्रों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञान के जीवन में महत्व पर लिखे लेख
इस साल केवल आठ छात्रों का ही चयन किया गया था। दून के इन होनहारों ने विज्ञान के जीवन में महत्व पर लेख प्रस्तुत किए थे।
सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, डॉ. यशपाल, विवि. के कुलपति आदि कई हस्तियां मौजूद रही।