फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   two girl death due to severe fever

रुड़की में रहस्यमयी बुखार, तीन बच्चियों की मौत, कई बच्चे चपेट में

Tue, 30 Aug 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
two girl death due to severe fever
- फोटो : demo pic

शहर से देहात तक रहस्यमयी बुखार से हर कोई खौफजदा है। रुड़की से सटे भंगेड़ी गांव में जहां बुखार से दो बच्चियों की मौत हो गई, वहीं लक्सर के बाखरपुर गांव में भी बुखार ने एक बच्ची की जान ले ली। इन दोनों इलाकों में कई अन्य बच्चों के भी बुखार से पीड़ित होने के कारण क्षेत्रवासी दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार प्रभावित गांवों में टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


भंगेड़ी गांव के पास मजदूर बस्ती में रहने वाले रामकेश की दो बेटियों सोनम (3) और खुशबू (2) को पिछले कई दिनों से बुखार था। दोनों का पास के किसी डॉक्टर का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम करीब सात बजे एक बच्ची को तेज बुखार आने पर रामकेश उसे सिविल अस्पताल रुड़की ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरी बच्ची की भी घर पर ही सांसें उखड़ गईं। एक के बाद एक दो बच्चियों की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देर रात ही दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमा था अनजान
ग्रामीणों के अनुसार मजदूर बस्ती में ही कई अन्य बच्चे भी रहस्यमयी बुखार से तप रहे हैं। रविवार देर शाम हुई इस घटना के 18 घंटे बाद भी स्वास्थ्य महकमा मामले से अनजान था। सोमवार को दोपहर बाद जानकारी मिली तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस जंगपांगी ने संबंधित बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने के निर्देश दिए।


उधर, सुल्तानपुर से मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर क्षेत्र के बाखरपुर गांव में भी चांदनी (10) की सोमवार को रहस्यमयी बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उसकी ताई के दो बच्चे राधा (13) और सुमित (9) भी बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed