फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two friends sank in river.

सेना भर्ती के लिए जा रहे दो युवक नदी में डूबे

Sat, 11 Apr 2015 05:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतपुली (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतपुली (पौड़ी) Updated Sat, 11 Apr 2015 05:21 AM IST
विज्ञापन
two friends sank in river.

रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला कांडई क्षेत्र के दो युवक सतपुली में पूर्वी नयार नदी में नहाते समय डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे पता नहीं चल पाया। दोनों युवक कोटद्वार में आज होने वाली सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


एक को बचाने में दूसरा डूबा
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रुद्रप्रयाग से कोटद्वार सेना में भर्ती होने के लिए दस युवक जीप में सवार होकर आए और सतपुली में खाना खाने के लिए रुक गए। दिन में दो बजे कुछ युवक नहाने के लिए नयार नदी में उतर गए। नहाते समय एक युवक नदी डूबने लगा। उसे डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। दोनों नदी में डूब गए।
विज्ञापन


एक का शव बरामद दूसरा लापता
दो युवकों के नदी में डूबने के बाद उनके साथियों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव नदी से निकाला, जबकि दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। दूसरे युवक की तलाश के लिए श्रीनगर से जल पुलिस के गोताखोर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबे युवकों की पहचान रुद्रप्रयाग जिले की दशज्यूला कांडई पट्टी के क्यूड़ी गांव निवासी विनीत सिंह (19) पुत्र मदन सिंह और राहुल (20) पुत्र मंगल सिंह के रुप में हुई।


अपने घरों के इकलौते
पुलिस के अनुसार विनीत का शव बरामद कर लिया गया है। क्यूड़ी गांव के विजेंद्र ने बताया कि दोनों अपने घरों के इकलौते बेटे थे। विनीत सिंह के पिता दिल्ली में वाहन चालक की नौकरी करते हैं, जबकि राहुल के पिता किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed