फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two doctors and one nurse of doon hospital suspended 

CM त्रिवेंद्र का दून अस्पताल में छापा, दो डॉक्टर एक नर्स सस्पेंड

Thu, 01 Jun 2017 12:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
 two doctors and one nurse of doon hospital suspended 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल (दून अस्पताल) में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दो जूनियर रेजीडेंट (जेआर) डॉक्टर और एक नर्स को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी और स्टाफ के रवैये पर सख्त नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


बुधवार रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अचानक दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। वहां मरीजों की भीड़ लगी थी जबकि ड्यूटी पर तैनात जेआर डा. मनीष और डा. ध्रुवांचल नदारद मिले। मरीजों को चढ़ाई जा रही ग्लूकोज डिप में दवा खत्म होने के बावजूद लगाई मिली। मरीजों ने बताया कि बताने के बावजूद भी ड्यूटी पर तैनात नर्स फातिमा उसे हटा नहीं रही है। इस पर मुख्यमंत्री रावत ने दोनों जेआर और नर्स को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऑर्थो वार्ड का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देखकर मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने इस पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर करने और नए शौचालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मरीजों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मदद दी जा सकती है। बाद में प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. केसी पंत को उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि व्यवस्था न सुधरने और लापरवाही करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन खत्री ने मुख्यमंत्री के सामने जिला अस्पताल और खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक करने का मामला उठाया, जिस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed