{"_id":"60a80d4b8ebc3e7de405e009","slug":"two-deaths-in-uttarakhand-due-to-black-fungus-15-newly-infected-dehradun-news-drn379369116","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से एक साथ
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रदेश में ब्लैक फंगस से एक साथ दो मौतें हुई हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संस्थान में ब्लैक फंगस के 15 नए मामले सामने आए हैं। एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के 61 केस मिले हैं। वहीं ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
कोरोना महामारी के बाद अब ब्लैक फंगस ने सरकार और स्वास्थ्य महकमे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस के संक्रमितों और मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। एम्स ऋषिकेश में कुछ दिनों पहले उत्तरप्रदेश के मेरठ निवासी 64 वर्षीय और उत्तराखंड के देहरादून निवासी 65 वर्षीय कोविड संक्रमित को भर्ती कराया गया था। दोनों मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को दोनों मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम छह बजे मेरठ निवासी संक्रमित की मौत हो गई। वहीं शाम 8.30 बजे देहरादून निवासी मरीज ने भी दम तोड़ दिया। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में ब्लैक फंगस से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। संस्थान में अब ब्लैक फंगसके 61 केस मिल चुके हैं। इनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था। हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वर्तमान में म्यूकोरमाइकोसिस केयर वार्ड में 56 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि 15 विशेषज्ञों की टीम मरीजों की निगरानी और उपचार कर रही है।