फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   two dead in road accident at deradoon

सड़क दुर्घटना में पॉलीटेक्निक छात्र सहित दो लोगों की मौत

Sun, 29 May 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 May 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
two dead in road accident at deradoon
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो

सड़क दुर्घटना में पॉलीटेक्निक के छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गयी। दून के राजपुर थाना क्षेत्र जाखन में छात्र की कार डिवाइडर से टकरा गयी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मृत्यु हो गयी।

विज्ञापन


वहीं कैंट थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजपुर थानाध्यक्ष राजेश साह ने बताया कि शनिवार देर रात राजपुर से देहरादून शहर की ओर एक युवक कार से जा रहा था।
विज्ञापन


तेज रफ्तार के कारण उसकी कार जाखन के पास डिवाइडर से टकरा गयी। आसपास के लोगों ने तत्काल युवक को कार से बाहर निकालकर 108 की मदद से दून अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आयुष नेगी (20) पुत्र गजपाल नेगी निवासी श्रीनगर हाल पता टीएचडीसी कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आयुष नेगी पॉलीटेक्निक का छात्र था। जबकि नेगी के पिता शिक्षक हैं। दूसरी घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार रात अज्ञात वाहन चालक ने न्यू कैंट रोड पर बाइक चालक चंदन सिंह निवासी सी-6 केबी अपर को टक्कर मारकर फरार हो गया।


पुलिस व परिजनों ने चंदन सिंह को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां शनिवार रात उपचार के दौरान इनकी मृत्यु हो गयी। चंदन के बेटे प्रशांत ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed