{"_id":"5d789e208ebc3e0149508d03","slug":"two-crore-bill-on-welham-boys-school-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलहम ब्वॉयज के नाम कटा दो करोड़ का बिल, नहीं दिए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलहम ब्वॉयज के नाम कटा दो करोड़ का बिल, नहीं दिए तो होगी कार्रवाई
Wed, 11 Sep 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
नगर निगम प्रशासन ने वेलहम ब्वॉयज स्कूल को दो करोड़ रुपये के हाउस टैक्स का बिल भेजा है। यह बिल सिविल कोर्ट में हाउस टैक्स को लेकर चल रहे मामले में निर्णय आने के बाद भेजा गया है।
विज्ञापन
हाउस टैक्स को लेकर वेलहम ब्वॉयज स्कूल प्रबंधन और नगर निगम के बीच वर्ष 2007-08 से सिविल कोर्ट में केस चल रहा था। स्कूल प्रबंधन को कर निर्धारण पर आपत्ति थी। बीते सोमवार सिविल कोर्ट के न्यायाधीश ने नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने वेलहम ब्वॉयज स्कूल प्रबंधन को नगर निगम में हाउस टैक्स जमा कराने के आदेश दिए। इसके बाद निगम प्रशासन ने दो करोड़ रुपये हाउस टैक्स का बिल स्कूल प्रबंधन को भेजा है, साथ ही जल्द हाउस टैक्स जमा न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वेलहम ब्वॉयज स्कूल प्रबंधन के साथ सिविल कोर्ट में चल रहे मामले का निस्तारण हो गया है। फैसला नगर निगम के पक्ष में आया है। स्कूल प्रबंधन को दो करोड़ रुपये हाउस टैक्स जमा कराने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
-सोनिया पंत, उप नगर आयुक्त