फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Police Constable and one other dies in Doon Hospital

Coronavirus In Uttarakhand: दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित पुलिस कांस्टेबल समेत तीन की मौत

Sun, 30 Aug 2020 06:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Police Constable and one other dies in Doon Hospital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल है। समय से पूर्व हुए प्रसव में उसके बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस और परिजनों की मदद से अस्पताल प्रशासन ने महिला को छोड़कर बाकी दोनों मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार रायपुर स्थित मोक्षधाम में कराया। देर शाम महिला के शव के अंतिम संस्कार कराने की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बड़ोवाला रोड, विकासनगर, देहरादून निवासी युवक उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल था। वर्तमान में उसकी तैनाती हरिद्वार जिले में थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने बल्लूपुर चौक के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कांस्टेबल को शनिवार देर रात दून अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, रानीपुर मोड़ निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग को परिजनों ने 17 अगस्त को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बुजुर्ग का उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को आईसीयू में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।  जबकि, कोरोना संक्रमित देवऋषि एनक्लेव निवासी महिला की भी दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में उसका प्रसव हुआ था, जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। महिला को परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 30 अगस्त की देर रात युवती ने आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने अस्पताल के जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है। 

रिपोर्ट पर परिजनों ने उठाए सवाल 
कोरोना संक्रमित जिस पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई है उसके कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट पर परिजनों ने सवाल उठाए। इसे लेकर परिजनों ने दून अस्पताल में हंगामा करते हुए दोबारा से सैंपल जांच कराने की मांग की। परिजनों का कहना था कि उनको प्राइवेट अस्पताल की जांच पर भरोसा नहीं है। वह कांस्टेबल के शव को सुपुर्द करने और अंतिम संस्कार अपने हिसाब से किए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी और शहर कोतवाली थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन मान गए और शव का कोविड गाइडलाइन के हिसाब से अंतिम संस्कार कराने को राजी हुए।

श्रीनगर में संक्रमित महिला का हंगामा

श्रीनगर में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस महिला को लेने पहुंची तो महिला ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला से बार-बार एंबुलेंस में बैठने का अनुरोध करती रही लेकिन महिला घर बाहर खड़ी होकर हंगामा करती रही। महिला का कहना था कि वे उसे जेल में डाल देंगे। 

काफी देर समझाने के बाद भी जब महिला नहीं मनी तो पुलिस ने डांटकर महिला को एंबुलेंस में बैठाया। बता दें कि श्रीनगर में आज 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें दो बच्चे और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed