फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two classes in one room

यहां एक साथ एक कमरे में चलती है दो कक्षाएं

Mon, 11 Nov 2013 07:53 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 11 Nov 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
two classes in one room

जरा सोचिए अगर एक ही कमरे में दो अलग-अलग विषयों की कक्षाएं एक साथ चलें तो कैसा होगा? इसे केवल आप सोच ही जा सकते है लेकिन उत्तराखंड में ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन


पढ़ाई बाधित
उत्तराखंड के पौड़ी में एक विद्यालय में एक कमरे में दो कक्षाएं चल रही है, जिससे पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए पौड़ी की विडोलस्यूं विकास समिति ने इस हाईस्कूल निसणी के भवन की मरम्मत की मांग उठाई है।

विज्ञापन


भवन दयनीय
निसणी गांव में समिति के अध्यक्ष सुल्तान सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राम सिंह, भजन सिंह, मंगली देवी, सरत सिंह, अवतार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि निसणी गांव के हाईस्कूल के भवन की हालत काफी दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य भी नहीं
यही नहीं इस स्कूल में प्रधानाचार्य का पद कई सालों से रिक्त है। बैठक में बुडणी, निसणी, ठामका तथा रतनकोटी के ग्रामीणों ने गैस की गाड़ी निसणी तक ले जाने, मरोड़ा गांव के लोगों ने गांव के संपर्क मार्ग का विस्तारीकरण करने की मांग उठाई।

अभिभावक नाराज
इस मौके पर फुरखंडाखाल-शुक्र-बुडनी मार्ग के निर्माण में देरी होने पर असंतोष जताया गया। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग का निर्माण नहीं होने से खिर्सू चौबट्टा आने-जाने के लिए 36 किमी ज्यादा सफर तय करना पड़ रहा है।  इस मौके पर समिति के महासचिव मातवर सिंह रावत, जनार्दन सिंह, लक्ष्मण सिंह, दलीप सिंह, बालम सिंह, बिजेंद्र सिंह, भरत सिंह, मदन सिंह, धर्म सिंह और चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed