{"_id":"668d8ba5cd2b241f0909a826","slug":"two-children-ran-away-from-the-tibetan-child-home-school-in-dehradun-news-c-5-1-drn1030-452238-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्लेमेंटटाउन के तिब्बतन चाइल्ड होम से भागे दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्लेमेंटटाउन के तिब्बतन चाइल्ड होम से भागे दो बच्चे
विज्ञापन
Iसहारनपुर से दबिश से लौट रहे एसओ क्लमेंटटाउन ने नारसन सीमा से पकड़ाI
क्लेमेंटटाउन के तिब्बतन चाइल्ड होम स्कूल से दो बच्चे भाग गए। बच्चों के चले जाने के बाद प्रबंधन ने सूचना पुलिस को दी। सीसीटीवी कैमरों में बच्चे हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाते दिखे। उधर सहारनपुर से लौट रहे एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने लोकेशन के आधार पर बच्चों की तलाश की और उन्हें नारसन सीमा से पकड़ लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोनम सन्गे प्रधानाचार्य तिब्बतन चाइल्ड होम ने बच्चों के लापता होने की सूचना थाने में दी थी। बताया कि अरुणाचल प्रदेश के जरूरतमंद बच्चे स्काॅलरशिप के तहत संस्थान में पढ़ते हैं। उन्हें मैक्सिको से पढ़ाई के लिए फंड मिलता है। मंगलवार सुबह आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र अपना सामान लेकर भाग गए। एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर बच्चों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि वह देहरादून से हरिद्वार तक टैक्सी में गए। यहां से वह दिल्ली की बस में बैठे हुए थे।
बच्चों की लोकेशन रुड़की के आसपास मिली। सहारनपुर से देहरादून लौट रहे थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल को छात्रों के संबंध में डिटेल भेजी गई तो उन्होंने गुरुकुल-नारसन बार्डर पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक बस में छात्र बैठे हुए मिले। तत्काल छात्रों को बस से उतारकर देहरादून लाया गया। उन्होंने बताया कि वह संस्थान में पिछले तीन-चार साल से पढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले वह अरुणाचल गए थे। वहां से लौटने के बाद उनका मन नहीं लगा तो वह अपने घर जा रहे थे।