फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two child swept in ganga.

हरिद्वार: मुंडन संस्कार में आए दो बच्चे गंगा में बहे

Tue, 05 May 2015 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 05 May 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
two child swept in ganga.

देहरादून से मुंडन संस्कार के लिए आए परिवार की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गईं, जब एक किशोर व किशोरी धारा में बह गए। देर शाम तक जल पुलिस की कई टीमें रॉफ्ट पर सवार होकर खोजबीन में जुटी रहीं।

विज्ञापन


दो किशोरों के बहने की घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के काषणी गंगा घाट, घाट नंबर एक (दूधियाबंद) की है।

एक किशोरी को बचा लिया
देहरादून के सुभाषनगर निवासी बिट्टू के बेटे का मुंडन संस्कार था। रिश्तेदार एवं परिचित भी शामिल होने पहुंचे थे। शाम को सभी लोग गंगा घाट पर नहाने चले गए। तभी बिट्टू की नौंवी में पढ़ने वाली भांजी राखी (14) पुत्री सोहनलाल निवासी भानियावाला एवं परिचित सुरेंद्र का बेटा दसवीं का छात्र अभिषेक (15) तेज बहाव की चपेट में आ गए जबकि एक अन्य किशोरी को बचा लिया गया।

विज्ञापन

चला सर्च अभियान, नहीं चला पता

two child swept in ganga.

चीखने चिल्लाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कुछ शौकिया गोताखोरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलने पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में जल पुलिस के जवान भी रॉफ्ट लेकर पहुंच गए। गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे तक मशक्कत के बाद भी कुछ अता पता नहीं चल सका। मुंडन संस्कार में अधिकांश महिलाएं बच्चे ही आए थे, लिहाजा सभी बिलकुल बहदवास हो गए थे।

उधर, गंगनहर में डूबकर बिजनौर के एक व्यक्ति  ने दम तोड़ दिया जबकि ऋषिकेश में दिल्ली से राफ्टिंग के लिए आया एक पर्यटक गंगा में नहाते समय तेज बहाव में आकर डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed