{"_id":"10dc1a093ae2a3e7be8104bc50eb19e9","slug":"two-bulletproof-car-for-uttarakhand-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा बढ़ाएंगी दो बुलेट प्रूफ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा बढ़ाएंगी दो बुलेट प्रूफ गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Dec 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में उत्तराखंड के सीएम की कार पर पत्थरों से हुए हमले के बाद गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा के लिए दो बुलेट प्रूफ गाड़ियां खरीद रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने वाहन खरीदने के अलावा पुलिस के लिए 1.21 करोड़ रुपये से बुलेट प्रूफ जैकेट और अन्य उपकरण खरीद जाएंगे।
प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस को साधन संपन्न बनाने का फैसला लिया है। इसकी शुरूआत सीएम सुरक्षा दस्ते से की जा रही है। सोमवार को गृह सचिव एमएच खान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन
फाइल वित्त विभाग को भेजी
सूत्रों के अनुसार सीएम के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियों की खरीद की जा रही है। इसके लिए तमाम प्रक्रिया लगभग पूरी भी हो चुकी हैं। वहीं सीएम सुरक्षा में तैनात जवानों के अलावा संवेदनशील पुलिस अभियानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेटों की खरीद भी होगी।
विज्ञापन
बैठक में जीआरपी का अलग कैडर बनाने पर भी फैसला हुआ, जिसके तहत जीआरपी के लिए अलग से पुलिस अधीक्षक होगा। कार्मिक ने अलग कैडर बनाने के लिए मंजूरी दे दी है, जिसके बाद विभाग ने मंजूरी के लिए फाइल वित्त विभाग को भेजी है। केदारनाथ में स्थाई पुलिस चौकी और आईआरबी की एक बटालियन के लिए एक एक करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं। आईआरबी के मुख्यालय के लिए देहरादून में पहले से जमीन मिल चुकी है। बैठक में एडीजी ला एडं आर्डर, आईजी इंटेलिजेंस और डीआईजी गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हाई एल्टिट्यूड पुलिस फोर्स बनेगी
बैठक में राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों के लिए अलग से हाई एल्टिट्यूड पुलिस बल गठित होगी। इसके तहत उच्च पर्वतीय इलाकों में आपदा में राहत बचाव कार्यों के अलावा सुरक्षा कारणों के चलते भी इसका गठन करने की तैयारी है। हालांकि इस फोर्स का मूल उद्देश्य चार धाम यात्रा, मानसरोवर आदि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली यात्रा को सुरक्षित बनाना रहेगा।