{"_id":"d67a73af3e2e0c79a1d4831a94a31459","slug":"two-brother-swept-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी से लकड़ी निकालने की कोशिश मे दो भाई बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी से लकड़ी निकालने की कोशिश मे दो भाई बहे
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा नदी से लकड़ी निकालने के प्रयास में नेपाली मूल का व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई नदी में कूदा तो वह भी बह गया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दोनों नेपाली मूल के
शनिवार को करीब एक बजे शारदा घाट पर लकड़ी निकालते समय नेपाली मूल का टीकाराम (45) पुत्र परमल बहादुर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
परमल को नदी में बहते देख उसका चचेरा भाई पप्पू (17) पुत्र रामबहादुर (निवासी तोली जैंसी जिला देहलिक नेपाल) उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। नदी का बहाव इतना तेज था कि नदी में कूदते ही वह भी बह गया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही तलाश
टीकाराम के चार लड़कियां व तीन पुत्र हैं। जबकि पप्पू अविवाहित हैं। कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि घटना स्थल से आगे भी नदी में डूबे दोनों व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन