{"_id":"fd22e9562730170020164f2e584749fc","slug":"two-brother-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों के ऊपर से गुजर गया वाहन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों के ऊपर से गुजर गया वाहन, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 May 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सेलाकुई में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
दोनों के सिर बुरी तरह कुचल गए थे जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। बाद में मृतकों के भाई ने आकर कपड़ों से इनकी पहचान की।
सुपर वाइजर थे दोनों
सेलाकुई की एक कंपनी में सुपर वाइजर का काम करने वाले दो सगे भाई मनिंदर (38) और परविंदर (42) बृहस्पतिवार रात सेलाकुई से शिमला बाईपास सिंगरीवाला आ रहे थे। सेलाकुई में ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। वाहन उनके सिर पर से निकल गया।
विज्ञापन
हेलमेट न पहने होने की वजह से उनका चेहरा बुरी तरह कुचल गया जिससे वे पहचान में नहीं आ रहे थे। बाद में मनिंदर के मंझले भाई देवेंदर ने कपड़ों से उनकी पहचान की।
विज्ञापन
पंजाब के थे रहने वाले
देवेंदर ने बताया कि वे मूलत: भटिंडा पंजाब के रहने वाले हैं। तीनों भाई सेलाकुई की एक कंपनी में काम करते थे। देवेंदर सेलाकुई में रहते हैं। मनिंदर और परविंदर ने सिंगरीवाला शिमला बाईपास पर किराये का मकान ले रखा था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक यह पता नहीं चल सका था की हादसा किस वाहन से हुआ है।