फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two boy injured in bomb blast in shop karanprayag

दुकान में बम धमाके से दो युवक घायल, लेकिन सच्चाई जानकर उड़े पुलिस के हाेश

Wed, 26 Jul 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर Updated Wed, 26 Jul 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
two boy injured in bomb blast in shop karanprayag
Demo Pic - फोटो : demo

नाई की दुकान में काम के दौरान अचानक से बम धमाका हो गया। इस दौरान दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। लेक‌िन जब मौके के पर पुल‌िस और डॉग स्कॉयड की टीम पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए।

विज्ञापन


संदिग्ध विस्फोटक के धमाके से बुधवार दोपहर को मुख्य बाजार में एक दुकान में दो युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक को हायर सेटर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों युवक नाई की एक दुकान के भीतरी कमरे में बैठे थे। घटना के बाद डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। लेकिन दुकान के भीतर कोई विस्फोटक सामग्री पुलिस के हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को 12 बजे करीब मुख्य बाजार में बस स्टैंड के निकट ऊपरी मंजिल में संचालित नाई की एक दुकान में जोर के धमाके की आवाज हुई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दुकानों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक संबधित नाई दुकान से कुछ लोग दो घायालों को अस्पताल ले गए। घायलों में सागर रावत (18) पुत्र कनवर रावत निवासी वार्ड संख्या छह और सूरज बिष्ट (19) पुत्र गबर सिंह निवासी घली बेंड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। 

Trending Videos

अलग अलग बयानों से बना है संदेह

two boy injured in bomb blast in shop karanprayag

विस्फोटक के धमाके से गंभीर रूप से घायल सागर रावत की हथेली बुरी तरह से फट चुकी थी। और विस्फोटक के छर्रों से चेहरे पर खून बहने के निशान थे। सागर रावत को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि विस्फोटक के छर्रों से सूरज बिष्ट के पांवों में मामूली जख्म हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष एसडी जमलोकी, पुलिस चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल, बम निरोधक दस्ते के कांस्टेबल महावीर सिंह, भाग सिंह, अरविंद सिंह, रमेश भंडारी ने बताया कि दुकान के भीतर से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अलग अलग बयानों से बना है संदेह
घटना को लेकर गंभीर रूप से घायल हुए सागर रावत और घटना के वक्त दुकान में मौजूद दुकान के कारीगर शाहजेब के बयान अलग अलग थे। सागर रावत का कहना था कि घटना दुकान के बाहर घटी, दुकान से बाहर आते हुए उसे कोई चीज बाहर पड़ी दिखाई दी। जिसे हाथ में उठाने से अचानक विस्फोट हो गया। जबकि दुकान के कारीगर शाहजेब का कहना है कि घटना दुकान के भीतरी कमरे में उस समय घटी जब दोनों युवक कमरे में बैठकर कबाब का सेवन कर रहे थे।

शहजेब ने बताया क घटना के बाद कमरे में पड़े खून के छीटों को को स्वयं धोकर साफ किया। वहीं धमाके की वजह बनी विस्फोटक की पूरी सामग्री पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके से हाथ नहीं लगी है। चौकी प्रभारी ने घायल युवक सूरज बिष्ट के बयानों का हवाला देते हुए बताया कि रास्ते में युवकों को डिटोनेटर (कारतूस) का एक हिस्सा मिला था। जिसमें छेड़ छाड़ के दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed