फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two bikes collided, one killed, two injured

दो बाइकों की भिडंत, एक की मौत, दो घायल

Thu, 01 Apr 2021 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, one killed, two injured
सहसपुर। धर्मावाला चौक-पांवटा रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर गुलाब सिंह पुत्र झंडू राम निवासी बाटा मंडी तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर पत्नी बबली देवी के साथ धर्मावाला से वापस लौट रहे थे। यहां वे रिश्तेदारी में आए हुए थे। बीती रात उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे दंपती के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार ओम प्रकाश पुत्र जालम सिंह निवासी सिलाई जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रेमनगर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह हिमाचल लोनिवि में मेट के पद पर कार्यरत थे। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed