फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested with 10 stolen two wheelers

Dehradun News: चोरी के 10 दोपहिया वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 10 stolen two wheelers
देहरादून। चोरी के 10 दोपहिया वाहनों के साथ दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन वाहन उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चोरी किए गए थे। जबकि, चार वाहनों को देहरादून से। अन्य चार वाहनों के बारे में पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रीना निवासी कोल्हूपानी ने प्रेमनगर थाने को अपना दोपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत की थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस दौरान दो संदिग्ध युवक उनके वाहन को ले जाते दिखे। इस बीच रविवार रात को दो वाहनों को दर्रु चौक के पास रोका गया। दोपहिया वाहनों पर सवार युवकों ने अपने नाम संदीप कटारिया निवासी संजय कॉलोनी डालनवाला और नावेद निवासी रामपुर चोई, सेलाकुई बताए।
विज्ञापन




इनमें से एक वाहन रीना का भी था। इसके बाद आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आठ और वाहन विभिन्न जगहों से बरामद किए गए। आरोपी संदीप कटारिया ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। जबकि, नावेद मोटर मैकेनिक है। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में उन्होंने वाहन चोरी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद चार वाहनों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इनकी जानकारी के लिए विभिन्न थानों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed