फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested for selling marijuana and hashish in Doon

Dehradun News: दून में चरस-गांजा बेचने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling marijuana and hashish in Doon
Iलाखों की चरस और गांजा बरामद
विज्ञापन

I

Iपटेलनगर पुलिस ने मंगलवार को चक्की टोला के पास से गौतम साहनी को चार किलो 186 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। 34 साल का गौतम बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में प्रेमनगर स्थित सुद्धोवाला की झुग्गी बस्ती में रह रहा था। उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। वहीं, रायपुर पुलिस ने सोमवार को गुरुद्वारा रायपुर के पास मुकेश साहनी नाम के तस्कर से 487.70 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जल्द रुपये कमाने के लालच में अलग-अलग जगहों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदी थी, जिसे वो जमा करके अधिक दामों में बेचना चाहता था। 33 साल का मुकेश रायपुर के चूना भट्टा इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से नशा खरीदने वालों का पता लगाया जा रहा है। जिले में अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed