{"_id":"c1657eb390095c92cc4af8a2c2a02d2c","slug":"two-arestt-in-power-pole-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिजली' ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिजली' ने पहुंचाया जेल
अमर उजाला, विकासनगर, देहरादून
Updated Fri, 23 Aug 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के केदारावाला में चोरी छिपे बिजली पोल को नीचे से काटकर लगाए जाने के मामले में सहसपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जांच जारी
कार्यदायी फर्म के खिलाफ भी जांच की जा रही है। ऊर्जा निगम ने फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते बुधवार की शाम को अंधेरे में बिजली पोल को नीचे से काटकर लगाए जाने पर ग्रामीण भड़क गए थे।
विज्ञापन
दो गिरफ्तार
ग्रामीणों ने मुंशी और ट्रैक्टर चालक को बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उनके पास से काटे गए पोल के टुकडे़ बरामद हुए थे। 14 पोल को नीचे से दो-दो फीट काटा गया था।
विज्ञापन
जेल भेजे
अवर अभियंता आरके कश्यप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इरशाद अली पुत्र अनवर अली और नौशाद पुत्र मियां जान दोनों निवासी लालूवाला थाना भोजपुर, मुरादाबाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 379/411 और 2/3 लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
वसूली फर्म से
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि फर्म के खिलाफ जांच की जा रही है। एसडीओ वाईपी सिंह ने कहा कि फर्म को काली सूची में डाला जाएगा। काटने से खराब हुए पोल की वसूली भी फर्म से की जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें