फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two additional interceptors to crackdown on rash driving

Dehradun News: वायरस ने गीताें, श्वेता ने नृत्य से जमाया रंग

Sun, 16 Mar 2025 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two additional interceptors to crackdown on rash driving
होली के मौके पर आयोजित रंग दे दून सीजन-1 में श्वेता माहरा के शानदार नृत्य और बॉलीवुड गायक वायरस के गीतों ने खूब रंग जमाया। जीएमएस रोड स्थित सैफ्रॉन लीफ होटल में आयोजित कार्यक्रम में रंगों की बौछार के बीच सेलेब्रिटी डीजे निया, गुरी और अमन के गीत-संगीत की धुनों और थिरकते कदमों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ते-चढ़ते परिवार के साथ लोगों का तांता लग गया। इस दौरान संगीत की धुनों के साथ उड़ते रंग और गुलाल के बीच लोगों का थिरकना भी बढ़ता गया। पारंपरिक होली गीतों के साथ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जश्न में बदल दिया। रवि ढोली समूह की थाप और मशहूर डीजे निया, डीजे टीजो, डीजे गुरी और डीजे अमन की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री श्वेता माहरा ने गढ़वाली-कुमाऊनी के साथ ही बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को रोमा पंडित ने होस्ट किया। उन्होंने दर्शकों को अपने चुटीले अंदाज से बांधे रखा। आयोजन में परिवार के साथ बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस मौके पर शिखर गुप्ता, महादेव रतूड़ी आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed