{"_id":"24110e3584047235a84797dc6c662311","slug":"twin-sister-tashi-and-nungshi-wants-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया जीतने वाली जुड़वा बहनों को चाहिए मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया जीतने वाली जुड़वा बहनों को चाहिए मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे ऊंची सात चोटियों और दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराने वाली देहरादून की जुड़वां बहनों ताशी और नुंग्शी को उत्तरी ध्रुव अभियान के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। इस संबंध में दोनों बहनें अपनी नातेदार गोदावरी थापली के साथ बृहस्पतिवार को डीएम रविनाथ रमन से मिलीं।
विज्ञापन
70 लाख रुपये की जरूरत
गोदावरी थापली ने बताया कि ताशी और नुंग्शी को एक साल के कोर्स के लिए अप्रैल में न्यूजीलैंड जाना है। वहां उन्हें अध्ययन की सुविधा निशुल्क मिलेगी। वहां जाने के लिए ताशी-नुंग्शी की मां अंजू मलिक ने आठ लाख रुपये ऋण लिया है। न्यूजीलैंड में पढ़ाई के दौरान ही दोनों बहनें उत्तरी ध्रुव फतह के लिए जाएंगी। इसके लिए पहले से बुकिंग करानी है।
विज्ञापन
वहां जाने के लिए 70 लाख रुपये की जरूरत है। अभी इसके लिए करीब आठ लाख रुपये की पहली किस्त जमा की जानी है। इसमें देरी हुई तो बुकिंग नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की पर्वतारोही समीना बेगम को भी नार्थ पोल जाना है। अगर उसने बुकिंग पहले करा ली तो उसकी बारी पहले आ जाएगी। थापली ने बताया कि राज्य सरकार से मदद की दरकार है। इसकी प्रक्रिया डीएम से शुरू होती है। डीएम ने इस संबंध में शासन से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन