{"_id":"65299c11dfb3122e530d2a66","slug":"twelve-worms-measuring-12-cm-each-came-out-from-the-dehradun-news-c-5-1-drn1032-265862-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चार साल के बच्चे के पेट से निकले 12 सेमी लंबे 12 कीड़े, डॉक्टर भी देखकर हैरान, बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चार साल के बच्चे के पेट से निकले 12 सेमी लंबे 12 कीड़े, डॉक्टर भी देखकर हैरान, बताई वजह
Sat, 14 Oct 2023 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:17 PM IST
सार
दो जुड़वां बेटों को दिमागी बुखार होने पर भर्ती किया गया था। इनमें से एक को निमोनिया और पेट फूलने की भी दिक्कत थी। दवा दी गई तो बच्चे की उल्टी में एक कीड़ा निकला, जो करीब 12 सेंटीमीटर लंबा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती चार साल के बच्चे के पेट से 12 सेंटीमीटर के 12 कीड़े निकले। इससे डॉक्टर भी हैरान हो गए। बच्चा पांच दिन वेंटिलेटर, चार दिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहा। अब वह सकुशल घर जा चुका है।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मेजर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि कारगी चौक निवासी व्यक्ति के दो जुड़वां बेटों को दिमागी बुखार होने पर भर्ती किया गया था। इनमें से एक को निमोनिया और पेट फूलने की भी दिक्कत थी। दवा दी गई तो बच्चे की उल्टी में एक कीड़ा निकला, जो करीब 12 सेंटीमीटर लंबा था। डॉ. गौरव ने बताया कि इसके बाद भी पेट फूलना कम नहीं हुआ तो एनीमा (दवा) दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद बच्चे के मल के साथ कीड़े निकलना शुरू हो गए। डॉ. गौरव ने कहा कि, इतनी अधिक संख्या में इतने बड़े कीड़े अपने कार्यकाल में उन्होंने पहली बार देखे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गोवा में 11 दिन बाद 37वें राष्ट्रीय खेल, प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों की फाइनल सूची नहीं तैयार
गंदगी की वजह से हो सकते पेट में कीड़े
डॉ. गौरव ने बताया कि इन कीड़ों को एस्केरिस लंब्रिकाइड्स कहा जाता है। यह गंदगी की वजह से हो जाते है। यह बच्चे भी जहां रहते हैं, वहां सफाई न के बराबर है। ऐसे में बच्चे मिट्टी में खेलते हैं और कई बार मिट्टी खा भी लेते हैं। इससे भी पेट में कीड़े हो जाते हैं।